Punjab

जिसके पास 500 करोड़ की अटैची, वही बनता है CM” — नवजोत कौर सिद्धू ने दिया बयान

शनिवार को अपने बयान में नवजोत कौर ने कहा कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू तभी सक्रिय राजनीति में लौटेंगे, जब उन्हें किसी राजनीतिक दल द्वारा पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह खुलकर कहा कि उनके पास “500 करोड़ रुपये की अटैची” देने के लिए पैसे नहीं हैं उनकी मंशा पैसे की राजनीति करने की नहीं, बल्कि काम करने और परिणाम देने की है। कौर ने आरोप लगाया कि आजकल मुख्यमंत्री पद तय करने के लिए पैसे का दबदबा हो गया है “वही CM बनता है जिसने 500 करोड़ दिया” — और यह कहकर उन्होंने भ्रष्टाचार और दलित राजनीति पर तीखा सवाल उठाया। साथ ही, उन्होंने यह विश्वास जताया कि यदि सिद्धू को प्रभाव और अवसर मिले, तो वे पंजाब को “गोल्डन स्टेट” बना सकते हैं।नवजोत कौर ने यह भी कहा कि कांग्रेस में पहले से कई दावेदार हैं, इसलिए सिद्धू को मौका देना आसान नहीं होगा वो “पैसे नहीं, विजन और काम” लेकर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *