breakingPoliticalPunjab

500 करोड़” विवाद पर रंधावा का वार: सिद्धू जैसे नेता ही पार्टी के लिए खतरा

पंजाब कांग्रेस में नवजोत कौर सिद्धू के कथित “500 करोड़ रुपये” वाले बयान से सियासत गर्म हो गई है। विवाद बढ़ने पर नवजोत कौर सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान विपक्षी दलों के संदर्भ में था और इसे जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसके बावजूद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस टिप्पणी को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए सिद्धू परिवार पर सीधा निशाना साधा।

रंधावा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए, तो पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाया था। ऐसे में उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि मंत्री पद या बाद में पीसीसी अध्यक्ष बनाने के लिए किस तरह की वित्तीय बातचीत का दावा किया जा रहा है। रंधावा के अनुसार, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पर फैसला हमेशा पार्टी हाईकमान करता है, इसलिए ऐसे आरोप बेबुनियाद और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

उन्होंने सिद्धू दंपति की लंबे समय तक चुप्पी पर सवाल उठाए और पूछा कि प्रियंका गांधी के भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के दौरान वे सक्रिय क्यों नहीं हुए। रंधावा ने यह भी आरोप लगाया कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ, तब सिद्धू मौके पर मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि पार्टी को बाहरी खतरों से नहीं, बल्कि भीतर बैठे ऐसे लोगों से ही सबसे बड़ा खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *