Punjab

घर में लगी भयानक आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

जालंधर के कपूरथला चौक के पास स्वर्ण पार्क में एक घर में भयानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस घटना में घर में रखे सामान जलकर राख हो गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। थाना नंबर 2 के एसएचओ जसविंदर सिंह गिल ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मुझे काल आई कि स्वर्ण पार्क एरिया में एक घर में आग लग गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसके बाद कहा कि घटना संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है।

दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि रात के समय उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। उन्हें सूचना मिली थी कि स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने स्वर्ण पार्क इलाके में घर में भयानक आग लगी है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशकत के बाद टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्य के अनुसार घर में ज्योत जलाई गई थी, जिसके गिरने की वजह से आग लगी है। उन्होंने कहा कि घटना में जाने नुकसान का बचाव रहा है लेकिन घर का सारा सामान जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *