पोस्टर लगाने को लेकर मकसूदा थाने से हंगामा

12, NOVEMBER जालंधर में जिला परिषद चुनाव को लेकर वारियाणा ज़ोन में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब समर्थक अपने उम्मीदवार के समर्थन में गलियों में पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान थाना मकसूदा की पुलिस ने चार महिलाओं समेत कुल सात लोगों को जबरन थाने ले जाने का आरोप झेला।
गिरफ्तार किए गए लोगों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें उस समय पकड़ा, जब पुलिस टीम के साथ कोई महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी। यह बात सामने आते ही लोगों में भारी नाराज़गी फैल गई।
वारियाणा ज़ोन के कांग्रेस उम्मीदवार भी तुरंत थाना मकसूदा पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जब वे थाने पहुँचे, तो पुलिसकर्मियों ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि “हम महिलाओं को छोड़ देंगे, लेकिन तीन पुरुषों की वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।”
इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिला और नाराज़ ने थाना मकसूदा का घेराव कर विरोध जताया।

