breakingPunjab

10 हजार हीरों से बनी करन औजला की P-POP चेन चर्चा में

12,NOVMBER पंजाबी सिंगर करन औजला का बहुचर्चित P-POP कल्चर टूर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच उनकी एक खास चेन सुर्खियों में है, जिसे वैंकुवर की एक डायमंड ज्वैलरी कंपनी ने खास तौर पर इस टूर के लिए तैयार किया है। कंपनी ने बताया कि यह चेन 10 हजार हीरों, 5 हजार कीमती स्टोन और 300 ग्राम सोने से बनाई गई है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों में है।

कंपनी के मुताबिक, इस चेन को डिजाइन करने में कारीगरों ने अनगिनत घंटे मेहनत की है। हर एक हीरे को ‘P-POP’ लिखने के हिसाब से काटकर सेट किया गया है। इस चेन में कुल 65 कैरेट डायमंड का इस्तेमाल हुआ है, जिससे यह एक मास्टरपीस बन गई है।

करन औजला का P-POP कल्चर टूर भारत में 28 फरवरी 2026 से दिल्ली में शुरू होगा। इसके बाद शो मुंबई और पुणे में होगा, जबकि 14 मार्च 2026 को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भव्य इवेंट होगा। इन सभी शो के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है।

कंपनी का दावा है कि दुनिया में इस तरह की केवल एक ही चेन बनाई गई है, जिसे खास करन औजला के लिए डिजाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *