Politics

10 करोड़ की सड़क ने 10 महीने में ही तोड़ा दम, स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला

वंदे भारत 24 -: जालन्धर में डीएवी कॉलेज से वर्कशॉप चौक तक बनी सड़क को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जालन्धर के विजिलेंस ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने 10 करोड़ की लागत के साथ बनी इस सड़क का 10 महीने में ही टूट जाने का मामला एसएसपी विजिलेंस के पास रखा है।

जानकारी देते हुए के डी भंडारी ने कहा कि यह सिर्फ एक किलोमीटर की सड़क को 10 करोड़ की लागत से बनाया गया है। जोकि यह स्मार्ट रोड है। शहर में 5 ऐसी सड़के है जो 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। इतनी मंहगी सड़के बनना और वो भी 10 महीने में ही टूट जाना बड़ा असम्भव सा लगता है। भंडारी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की और से यह जांच करवाई जा रही है। यह जो प्रधानमंत्री की और से स्मार्ट सिटी को लेकर पैसा भेजा जा रहा है।लेकिन उसका उपयोग सही तरीके से नही किया जा रहा है। उसकी सही तरीके से जांच की जाए। इस मामले में जो भी शामिल हो उस पर सख्त करवाई होनी चाहिए। क्योंकि जनता का पैसा इस तरह से बर्बाद नही होने दिया जाएगा।