दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है, रोज कांप रही है धरती
अब फिजी में 6.8 तीव्रता के भुकम्प का जोरदार झटका, सहमी दुनिया
वंदे भारत– फिजी में गुरुवार देर रात भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. जानकारी के मुताबिक भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि लोग सहम उठे.यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है. NCS ने बताया कि भूकंप गुरुवार देर रात 11 बजकर 36 मिनट के करीब आया था.

दरअसल फिजी हिंद-प्रशांत क्षेत्र का एक द्वीप देश है. जानकारी के मुताबिक यह 300 से अधिक द्वीपों का एक समूह है. भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक फिजी और टोंगा में गुरुवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है. वहीं टोंगा के नुकुअलोफा के साउथ वेस्ट में भूकंप आया, जिसका केंद्र 210 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था. फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है.
