AAP विधायक की गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,हुई 2 की मौत
वंदे भारत :इस समय की दुखद खबर पंजाब के फरीदकोट से सामने आ रही है। खबर है कि फरीदकोट में आम आदमी पार्टी के विधायक की पायलट गाड़ी से एक बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी है।इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक जब रास्ते से गुजर रहे थे तो विधायक की गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। मृतक फ़रीदकोट के गांव झोटीवाला के रहने वाले बताए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा फरीदकोट के सादिक रोड पर हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिवार वालों की तरफ से न्याय की मांग की जा रही है।
