Crime

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर मारी गोली

वंदे भारत- सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. निज्जर को कनाडा के सरी में स्थित गुरु नानक सिंह गुरुद्वारा में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

निज्जर कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख था. हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मुखिया था और कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.