500 रुपए के झगड़े में इटावा क्वीन और भाई गिरफ्तार
15..jan..इटावा: सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स और लग्ज़री लाइफस्टाइल के बावजूद, इटावा की मशहूर यूट्यूबर अश्वी यादव के परिवार पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। पुलिस ने अश्वी यादव की बहन नीतू यादव और भाई शिवम् यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक साधारण परचून दुकान से हुई। भाई शिवम् यादव ने कुछ समान लिया और 500 रुपए का भुगतान करने में विवाद हो गया। विवाद के बाद शिवम् ने अपनी बहन को बुला लिया। दोनों बहनें अपने स्कॉर्पियो वाहन से दुकान पर पहुँचीं और विवाद को हिंसक रूप दे दिया।
दुकान में उन्होंने हंगामा किया और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। दुकान मालिक के अनुसार, घटना केवल 500 रुपए के लिए हुई। स्थानीय लोग भी हैरान रह गए कि इतनी बड़ी सोशल मीडिया फॉलोइंग और आलीशान जीवन के बावजूद, मामूली रकम के विवाद ने इतनी तकरार को जन्म दिया।
पुलिस ने तीन महीने तक मामले की जांच की और अब कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर के भाई-बहन को गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर कानून को हाथ में नहीं लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे आरोपी कितने भी प्रसिद्ध क्यों न हों।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज कर दी है। यूज़र्स ने अश्वी यादव के परिवार की आभिजात्य जीवनशैली और छोटे विवाद में हिंसक व्यवहार के बीच विरोधाभास पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस ने दुकान मालिक से बयान दर्ज कर कार्रवाई पूरी की और आरोपी को जेल भेज दिया। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



