53 साल के हुए राहुल गांधी, जानिए 2024 को लेकर क्या कहते हैं इनके सितारे
वंदे भारत- सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राजीव गांधी के बड़े बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi Age) का का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था | अंक ज्योतिष अनुसार उनका मूलांक 1 हैं जिसपर सूर्य देव का आधिपत्य हैं। उनका मूलांक 1, 19 नंबर के योगांक से बन रहा हैं जो सूर्य और मंगल देव के गुणों को लेकर आ रहा है। वही उनका भाग्यांक 6 है जो 33 योगांक से बन रहा हैं। नंबर 3 पर गुरु देव का और नंबर 6 पर शुक्र देव का आधिपत्य रहता है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का नामांक 36/9 है।
जन्मांक और नामांक का सम्बन्ध
अंक ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार राहुल गांधी का वर्तमान नामांक जन्मांक का कांग्रेस के नंबर्स के साथ बहुत अच्छा ताल मेल नहीं बना रहा है। नामांक का जन्मांक के साथ अच्छा ताल मेल नहीं होने की वजह से अभी तक के उनके राजनीतिक और निजी जीवन में भाग्य का पूरी तरह से साथ मिलता नहीं दिख रहा है।
राहुल गांधी का व्यक्तित्व (Rahul Gandhi Personality)

राहुल गांधी के जीवन में 1 और 33 का योग उन्हें हर परिस्थिति में हिम्मत के साथ लड़ने की असीम ताकत भी देता है। परिस्थिति कितनी भी विपरीत हो वो हर पल और हर लम्हा अपनी हिम्मत के साथ नए सिरे से शुरुआत करते हैं।
कैसा रहेगा राहुल गांधी के लिए आने वाला वक्त अंको की नजर से
अभी आना वाला खुश वक्त राहुल गांधी के जीवन के सफर में एक अमिट छाप छोड़ने वाला साबित होगा। अपने जीवन के 54 वे साल में वो प्रवेश कर रहे हैं और ये साल उनके जीवन में नयी तपस्या का वक्त है। आने वाले समय में उन्हें कानून और स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या परेशान कर सकती है। उन्हें अपने नजदीकी लोगो का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उनके नजदीकी लोग उनके साथ धोखा कर सकते हैं। जिस तरह आग में तपने से सोना कुंदन बन कर निकलता है, उसी तरह राहुल गांधी जी भी जीवन के 55 वे साल में उभर कर निकलेंगे और उन्हें जनता से काफी सराहना मिलेगी।
क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे? (Rahul Gandhi PM Astrology)
अंको की मानें तो 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना काफी कम है। हालांकि वे देश का दूसरे तरीकों से मार्गदर्शन करते रहेंगे।
