Politics

आखिर क्यों लगता है सीएम मान को इतना डर, योगशाला में भी पहली तीन कतारों में सिक्योरिटी

 

कांग्रेस का सीएम पर तंज, इतना डर लगता है तुम मुर्गी खाना खोल लेते

वंदे भारत– कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर वीडियो डाल कर सीएम मान पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है सीएम साहब अगर आपको इतना डर लगता है तो मुर्गी खाना खोल लेते। यह बात उन्होंने सीएम मान की पुरानी स्पीच से उठाई है

सीएम बनने से पहले मान ने अपनी स्पीच में कहा था कि अगर नेताओं को बाहर निकलने में इतना डर लगता है और वह बिना सिक्योरिटी के बाहर नहीं जा सकते तो राजनीति छोड़ दे और मुर्गी खाना खोल लेते। मान जब खुद सीएम बन चुके हैं तो उनको अपनी जान का इतना खतरा है के योग दिवस के मौके पर जब वह जालंधर में योगा कर रहे थे तो फ्रंट की 3 लाइनों में बस उनकी सिक्योरिटी ही बैठी हुई थी।

मान के उठते ही उनकी सिक्योरिटी भी उनके साथ साथ बाघ खड़ी हुई। इसी बात पर तंज कसते हुए हैं कांग्रेस ने सीएम मान की वीडियो वायरल की और उसमें लिखा ‘सीएम साहब अगर इतना डर लगता है तो मुर्गी खाना खोल लेते’।