सरकार ने जालंधर नगर निगम समेत पंजाब में कई अफसरों के किए तबादले,पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
वंदे भारत– पंजाब में अधिकारियों का तबादला हुआ है (Transfers Posting in Punjab)। सरकार ने अभी अभी स्थानीय निकाय विभाग के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।इसमें जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ राजेश चौधरी समेत नगर निगम के लेखाकार को ट्रांसफऱ किया गया है।

सरकार ने नगर निगम जालंधर, लुधियाना, बटाला समेत कई निगमों के अफसरों के तबादले किए हैं।इसके साथ साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। स्थानीय निकाय विभाग में इस सप्ताह ही तीसरा तबादला है। बलकार सिंह जब से स्थानीय निकाय मंत्री बने हैं, अफसरों के तबादले जारी हैं।

