भारी बारिश से केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, CM ने संभाला मोर्चा, उत्तरकाशी में बिजली गिरने से 1 की मौत
वंदे भारत- मौसम के बदलाव के कारण उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बीच, सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है..

केदारनाथ (Kedarnath Yatra Update) तक तेज बारिश हो रही है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि ‘रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण यात्रा सोनप्रयाग में रोक दी गई है. इससे पहले सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे. बता दें कि भारी बारिश के कारण पूरे प्रदेश से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है.

इस बीच मुख्यमंत्री जगह भारी बारिश पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया है. CM पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे. सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि देहरादून में बारिश से 9 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं. एक स्टेट हाईवे और नौ ग्रामीण सड़कों पर मलबा भर गया है. प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक देते ही तबाही मचा दी है. जगह- जगह से आफत आ गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है.
