करियाना कारोबारी की बस्ती गुजा में हत्या,तीन कातिलों ने चाकू से किया हमला
वंदे भारत (पवन कश्यप)-जालंधर शहर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां परमजीत (बिल्ला करियाना वाला) का कत्ल कर दिया है । जैसे ही परमजीत ने सुबह अपनी किराने की दुकान खोली तो 3 लोग उसे लूटने के लिए आए और उसका चाकू मारकर कत्ल कर दिया। लोगों का कहना है कि कातिल पैसे लूटने आए थे , पैसे लूट के समय उनकी आपस में हाथापाई हो गई और परमजीत का चोरों ने कत्ल कर दिया

। पूर्व काउंसलर कुलदीप मिंटू का कहना है के यह हत्या नशा करने वालों ने की है और उसने कहा कि हमारे एरिया में सरेआम नशा बिक रहा है। वहीं बीजेपी लीडर योगेश मल्होत्रा का कहना है कि हमारा एरिया नशे में मिनी अफगानिस्तान बनता जा रहा है। जब इस घटना के बारे में पुलिस को पता लगा तो मौके पर एसीपी क्राइम परमजीत सिंह सिंह पहुंचे ,उनके साथ एसएचओ कमलजीत भी पहुंचे। और उन्होंने इस घटना का जायजा लिया और लोगों को आश्वासन दिया कि इस घटना को जल्द से जल्द ट्रेस जाएगा और कातिलों को पकड़ा जाएगा
