गैस गोदाम में आग लगने के बाद हुए कई धमाके, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
वंदे भारत– गुजरात के राजकोट जिले के गाला गांव के पास एक गैस गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग लगने के बाद कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। साथ ही आसमान में आग की लपटें भी काफी दूर तक देखी गईं । आसपास के एरिया में इसका असर देखने को मिला है।

जानकारी के मुताबिक, मोरबी मालिया हाईवे पर स्थित गैस गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संंबंध में कोई जानकारी मिल पाएगी। अभी प्रशासन द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

