Crime

चिट्टे की 5 ग्रामी ने ले ली बस्ती गुजा बिल्ला की जान

कैसे हुआ मर्डर..वंदे भारत की ग्राउंड रिपोर्ट

वंदे भारत:- (अनिल वर्मा)- बस्ती गुजा में परमजीत अरोड़ा की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी लवप्रीत गोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें की आरोपी लवप्रीत गोपी बस्ती गुजा में किराए के मकान में रहता है वो नशे का आदी हो चुका था अपने नशे की तोड़ को पूरा करने के लिए उसने करियाने की दुकान वाले परमजीत अरोड़ा के पास सुबह जाकर ₹500 उधारे मांगे और बोला की मैं तुम्हें ₹500 वापस कर दूंगा मेरे को नशे की तौड़ लगी हुई है।

दुकानदार ने कहा की जा चला जा सुबह-सुबह मूड खराब करने आ गया है मैंने अभी तक बोहुनी भी नहीं की तू ₹500 मांग रहा है तो आरोपी गोपी ने कहा कि मेरे को बस एक ग्रामी लेनी है आप मेरे को 500 दे दो इतने में ही दुकानदार और गोपी के बीच कहासुनी हो गई गोपी ने जबरदस्ती गले में से पैसे निकाल लिए जब विरोध करने पर दुकानदार ने प्लास्टिक का डब्बा गोपी की ओर फेंका तो आरोपी गोपी ने चाकू के साथ दुकानदार पर हमला कर दिया दुकानदार परमजीत ने उसको छुड़ाने के लिए धक्का मारा फिर आरोपी गोपी ने उसी चाकू के साथ 7-8 बार परमजीत पर वार कर दिए जिस वजह से दुकानदार परमजीत अरोड़ा की मौत हो गई आपको बता दें कि जो दो फोटो लड़कों के साथ आरोपी गोपी की आ रही है वह दो युवक अपना मुंह बांधकर नशा खरीदने आए हुए थे जानकारी देते हुए बस्ती गुजा प्रधान ने बताया कि वह दो युवक सिर्फ नशा खरीदने के लिए वहां मुंह बांध कर आए थे गौरतलब है की बस्ती गुजा में इतना नशा क्यों बिक रहा है । नशे की तौड़ को पूरा करने के लिए अपने पूरे परिवार का पालन पोषण कर रहे परमजीत अरोड़ा को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि परमजीत अरोड़ा के घर में सिर्फ वह ही एक व्यक्ति था जो घर के पालन पोषण के लिए किराने की दुकान चलाता था ना जाने और कितने घर इस नशे की वजह से उजड़ जाएंगे।