Political

डीसी कार्यालयों के कर्मचारी की मांगे अब तक नहीं हुई पूरी, 10 से 12 जुलाई तक करेंगे हड़ताल

वंदे भारत- पंजाब सरकार की तरफ से आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी जालंधर मांगे पूरी ना होने के विरोध में प्रदेश भर के समूह डीसी कार्यालयों के कर्मचारी आगामी 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल पर रहेंगे।


कर्मचारियों की क्या है मांगें?

डीसी कार्यालय कर्मियों की पिछले दो वर्षों से अधीक्षक ग्रेड-2 की पदोन्नति नहीं होने तथा वरिष्ठ सहायकों को सीधी भर्ती के पदों पर पदोन्नति, वरिष्ठ सहायक से नायब तहसीलदार पद पर 25 प्रतिशत पदोन्नति कोटा सहित अन्य मांगें शामिल हैं।


सरकार द्वारा मांग न पूरी होने पर विरोध का निर्णय

छह जून को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में राजस्व मंत्री, पंजाब और वित्त आयुक्त (वित्त), पंजाब के साथ कार्यालय कर्मचारी संघ की एक बैठक हुई। जिसमें सभी मांगों के संबंध में यूनियन के साथ हुई बातचीत होने के बावजूद सरकार द्वारा मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध में यूनियन ने निर्णय लिया है।

10 से 12 जुलाई तक हड़ताल

उन्होंने कहा कि राज्य के डी.सी. कार्यालयों के कर्मचारी 10 से 12 जुलाई तक कलम छोड़ हड़ताल कर कम्प्यूटर बंद रखेंगे। जानकारी यूनियन के राज्य अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल की तरफ से दी गई है।