Crime

नकली CIA स्टाफ बनकर युवकों ने मारी 70 हजार की ठगी, 2 गिरफ़्तार,4 आरोपी फरार

वंदे भारत (पवन कश्यप)- जालंधर पुलिस ने नकली सीआईए स्टाफ बनकर ठगी मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सीआइए स्टाफ के कर्मचारी बनकर जुआ खेल रहे युवकों से 70 हजार छीन ने वाले छह लोगों के खिलाफ थाना तीन की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि 4 आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशु वर्मआ निवासी हरबंस नगर और प्रथम अरोड़ा निवासी वडाला रोड के रूप में हुई है। चार फरार आरोपियों की पहचान पंकज ,हितेश, जय और काली छोटा के रूप में हुई है। दो गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹5000 भी बरामद किए हैं जो उन्होंने जुआ खेलने वालों से जीने थे।

थाना के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बातचीत करते हुए बताया कि बीते दिनों दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी गगन खन्ना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अमर गेस्ट हाउस में अंशु वर्मा, प्रथम अरोड़ा, हितेश, जय, पंकज और काली ताश खेल रहे थे। अंशु वर्मा ने उसे गेस्ट हाउस में बुलाया और सभी जुआ खेलने लगे। इस दौरान दो अज्ञात युवक कमरे में आ गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन युवकों ने खुद को सीआइए स्टाफ का कर्मचारी बताया उक्त युवक उसकी जेब से 70 हजार रुपये निकालकर ले गए।

बातचीत के दौरान पता चला कि सभी आरोपियों ने मिलकर गगन से पैसे ठगने की साजिश रची थी। अब इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी है।