खालिस्तानी मोस्ट वॉन्टेड की ब्लैक लिस्ट, NIA ने इन नामों को किया शामिल
वंदे भारत- 6-7 महीने से खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों और हिंदुस्तानी एजेंसियों के बीच लुका-छिुपी का जबरदस्त खेल चल रहा है. भारत की ओर से देश के बाहर बैठे ऐसे कट्टरपंथियों को एक के बाद एक जख्म दिए जा रहे हैं. भारत की एजेंसियों ने खालिस्तान सपोर्टर्स मोस्ट वॉन्टेड की एक और ब्लैक लिस्ट जारी की है. यह ब्लैक लिस्ट भारतीय खुफिया एजेंसियों और संघीय जांच एजेंसी NIA ने संयुक्त रूप से तैयार की है.

इस ब्लैक लिस्ट में खालिस्तानी समर्थकों का सारा कच्चा चिट्ठा रखा गया है. फिलहाल हिंदुस्तानी खुफिया एजेंसियों की मानें तो, बीते 6-7 महीने में कनाडा, पाकिस्तान और ब्रिटेन में छिपे बैठे एक के बाद एक कई खालिस्तानी सपोर्टर्स मारे जा चुके हैं, मगर अभी भी कई ऐसे हैं जो बाकियों की हालत देखकर अंडरग्राउंड हो चुके हैं.

हाल-फिलहाल इनकी संख्या 9 मानी जा रही है. जो जिंदा रहकर भारत की हदों से बाहर से छिपकर, भारत के खिलाफ वॉर छेड़ने की घिनौनी कोशिशों में जुटे हुए हैं. इन पर NIA और IB-RAW पैनी नजर 24 घंटे रख रही हैं. इसीलिए यह अपने अपने बिलों में बीते कई महीने से जान बचाने को दुबके बैठे हैं. वे समझ चुके हैं कि अगर इन्होंने बिल से बाहर अपनी गर्दन, माहौल भांपने को भी बाहर निकाली, तो संभव है कि गर्दन वापिस बिल में पहुंच ही न सके. दरअसल इन मोस्ट वॉन्टेड के सिर पर खौफ का यह साया है.
