ED ने कारोबारी दिनेश अरोड़ा को किया गिरफ्तार, बताया जा रहा मनीष सिसौदिया का करीबी
वंदे भारत- शराब घोटाला मामले में गुरुवार की रात ईडी ने कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, ईडी कारोबारी से पूछताछ कर रही है।कहा जा रहा है कि सीबीआई ने अरोड़ा को इस मामले में सरकारी गवाह घोषित किया था। अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मनीष सिसौदिया के करीबी है दिनेश अरोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक, दिनेश अरोड़ा जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया के करीबी कहे जाते हैं। दिनेश अरोड़ा का नाम दिल्ली के बड़े कारोबिरयों में आता है और उनका रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज में जाना-माना नाम है। पिछले साल सीबीआई ने दिल्ली की एक कोर्ट से अनुरोध किया था कि अरोड़ा को सरकारी गवाह दिया जाएगा। जिसके बाद कोर्ट ने CBI के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। इस पूरे मामले की जांच ईडी और सीबीआई मिलकर कर रही है।

क्या है दिनेश अरोड़ा पर आरोप
खबरों की मानें तो मनी लॉड्रिंग को लेकर ईडी पहले भी दिनेश अरोड़ा से पूछताछ कर चुकी हैं। वह ईडी को सहयोग नहीं कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ईडी ने मई में जो सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि दिनेश मनीष सिसोदिया के खास रहे हैं। दिनेश पर आरोप है कि वे एक अन्य कारोबारी अमित अरोड़ा से पैसे लेकर सिसोदिया तक पहुंचाते थे। ये भी आरोप है कि बिजनेस अमित को फायदा पहुंचाने और शराब नीति में बदलाव करने के अरोड़ा ने मनीष सिसोदिया को करीब 2.2 करोड़ की घूस पहुंचाई थी।
