ट्रिपल मर्डर से दहल उठा पंजाब, पति-पत्नी और मां की हत्या, 2 दिन से था दरवाजा बंद, ऐसे खुला राज
वंदे भारत -लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. लुधियाना में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सलेम टाबरी इलाके के न्यू जनकपुरी में हुई है.

पति, पत्नी और मां की हत्या की गई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
इसकी जानकारी रिश्तेदारों और परिजनों को आज सुबह तब हुई जब घर का दरवाजा खुला 2 दिन से घर का दरवाजा नहीं खुला था. घर में केवल तीन बुजुर्ग ही रहते थे. घर में 72 वर्षीय चमन लाल, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर (उम्र करीब 70 साल) और उनकी मां बचन कौर (उम्र 90 साल से ज्यादा) रहते थे. आज जब दरवाजा खोला गया तो घर में तीनों मृत पाए गए. मृतकों के परिजनों को आज सुबह ही सूचना मिली, जिसके बाद जब वे घर पहुंचे तो तीनों मृत पड़े थे. मौके पर पहुंचे संयुक्त पुलिस सोम्या मिश्रा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, क्योंकि घर में केवल तीन वरिष्ठ नागरिक थे उन्होंने कहा कि हम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फ्रांस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है.
