विदेश भेजने के नाम पर जालंधर के ट्रैवल एक्स कंपनी वाले लाखों रुपए लेकर हुए फरार
वंदे भारत- जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां लाखों की ठगी मार कर ट्रैवल एजेंट फरार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एजेंट ताज होटल के पास ट्रैवल एक्स नाम का ऑफिस चलाता था। आज तकरीबन 30 परिवार इकट्ठा होकर जब अपने पैसे मांगने गए तो वह ऑफिस बंद कर फरार हो चुका था।

पीड़ित लोगों ने बताया कि एजेंट ने पोलैंड भेजने के नाम पर हर एक व्यक्ति से तकरीबन 3 से 4 लाख ठग लिए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

