Political

जलभराव का जायजा लेने गईं पंजाब की मंत्री के पैर में हुआ फ्रैक्चर

वंदे भारत- पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान रविवार को जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान पैर स्लिप होने से घायल हो गईं। उनके पैर में फ्रैक्चर आने से डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है।


पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रविवार को सभी मंत्री अपने-अपने हलकों में जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे थे। इसी दौरान पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान खरड़ क्षेत्र में दौरा पर गई थीं। इस दौरान उनका पैर स्लिप होने से घायल हो गई। मंत्री के स्टाफ ने उन्हें खरड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर बताया और उनके पैर पर प्लास्तर लगा दिया गया है। डाक्टरों ने उन्हें कम से कम दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।

बाद में अनमोल गगन ने ट्वीट कर बताया कि हलका निवासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावितों की मदद के निर्देश जारी कर दिए हैं। उनकी टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। मान ने कहा कि वह बहुत जल्द अपने हलके के लोगों के बीच में होंगी।