Political

पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की अदालत में पेशी, विजिलेंस को मिली 2 दिन की रिमांड

वंदे भारत-पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व उपमुख्यमंत्री का 2 दिन का रिमांड दिया है।

कांग्रेसी वर्करों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

उन्होंने 12 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में पेश किए जाने के दौरान कांग्रेसी वर्कर भी उनके समर्थन में जुटे हुए थे। अदालत में पेश होने के बाद जब वह बाहर निकले तो कांग्रेसी वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सौरभ मदान मिट्ठू ने ये कहा

यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान सौरभ मदान मिट्ठू ने कहा कि पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही है पंजाब की जनता गवाह है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने हमेशा अपना काम ईमानदारी के साथ किया है यही कारण है कि वह एक पार्षद से लेकर शहर के मेयर बने उसके बाद विधायक और उसके बाद पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से की जा रही धक्केशाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।