Crime

ड़ागा फाइनेंस कंपनी के लोगों ने 1.50 लाख रुपए के लिए व्यक्ति को किया किडनैप

वंदे भारत(पवन कश्यप)- जालंधर से किडनैपिंग एक बड़ी खबर सामने आई है जहां सिर्फ डेढ़ लाख रुपए के लिए फाइनेंस कंपनी के लोगों ने एक व्यक्ति को किडनैप कर लिया। जब इस मामले की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस ने सिर्फ डेढ़ घंटे में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य साजिशकर्ता ड़ागा फाइनेंस कंपनी का मालिक अभी फरार है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह , मनप्रीत सिंह गुरमीत कौर ,बलजीत सिंह ,हरविंदर सिंह ,अमृतपाल सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।


डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जुलाई को न्यू गणेश नगर का रहने वाली हरजीत कौर ने सूचना दी कि उसके पति अमरीक सिंह को कार और बाइक सवार युवक मारपीट करने के बाद किडनैप करके ले गए। जिसके बाद एडीसीपी सिटी वन कमलप्रीत सिंह, एसीपी सेटर निर्मल सिंह रामा मंडी थाना के एसएचओ राजेश कुमार और चौकी इंचार्ज विक्टर मसीह के साथ पीड़ित अमरिक सिंह को इनके चंगुल से छुड़ा लिया।

इसी के साथ डीसीपी ने बताया कि अमरीक सिंह की एक रिश्तेदार ने ब्यास की ड़ागा फाइनेंस कंपनी से डेढ़ लाख रुपया दिया था अमरीक सिंह उसके ग्रांटेड थे जिसके चलते फाइनेंस कंपनी के मालिक ने अपने पैसे निकलवाने के लिए उसे किडनैप करने की साजिश रची। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल कंपनी का मालिक अभी फरार है।

पुलिस ने मुकदमा नंबर 201 IPC की धारा 323, 365, 506 ,148,149 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, कृपाल ,खंडा ,बेसबैट, एक बाइक, एक कार जिसका नंबर (PB 17A 5606) और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए।