Horoscope

इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानिए बुधवार का राशिफल

वंदे भारत -आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको जीवन में आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलने वाला है। आज आपको घरवालों की ओर से बहुत ही अच्छी खुशखबरी मिल सकती है, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी प्रमोशन हो सकती है। इसके साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। सेहत का ख्याल रखें, खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। आज घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप घर का नया निर्माण कराने की सोच सकती है। आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पिताजी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन का अधिक खर्च हो सकता है। सेहत थोड़ी खराब रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका जायदाद से संबंधित कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है। जिससे आपको धन का लाभ होगा। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें बड़ी नौकरी के लिए ऑफर आ सकते हैं, जिससे आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा हैं, उन्हें कोई बड़ी नौकरी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको धन से संबंधित कोई बड़ा लाभ हो सकता है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। सगे संबंधियों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।


धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक तंगी हो सकती है। किसी भी कार्य करने से पहले बड़े आदमी की सलाह जरूर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन ठीक रहेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी चीज का कारोबार करना चाहते हैं, तो आज शुरू कर सकते हैं, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, उन्हें और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख से भरा रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में अचानक धन का लाभ हो सकता है। जिससे आपके घर में खुशियां बनी रहेगी। परिवार वालों की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा, वरना खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नौकरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जिससे आपकी नौकरी पर खतरा हो सकता है। ध्यान रहे नौकरी में ट्रांसफर भी हो सकते हैं। सीनियर के साथ मेल मिलाप बनाकर रखें। अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।