बालटाल से भी अमरनाथ यात्रा बहाल, जानिए पूरी जानकारी
वंदे भारत- केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 20 हजार अमरनाथ तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर से जाने की अनुमति दी गई, जबकि पहलगाम से यात्रा सामान्य रूप से जारी है।यात्रा शुरू होने से अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें|

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आज सुबह 6,265 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि अच्छे मौसम के बीच सोमवार सुबह 10 बजे तक महिलाओं और साधुओं सहित 19,276 तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर से डुमेल के रास्ते अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति दी गई। अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या एक लाख से अधिक हो गई है।
