पंजाब में बेखौफ हो रहे हैं लुटेरे, अमृतसर में बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को मारी गोली
पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार
वंदे भारत– अभी एक पंजाब के अमृतसर से खौफनाक खबर सामने आई है जहां मजीठ मंडी में j&k बैंक में पैसा जमा करवाने आए व्यक्ति को लुटेरों ने गोली मारकर पैसे लूट लिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति सुबह पैसे जमा करवाने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक के पास पहुंचा था। गेट के पास पहुंचते ही एक्टिवा सवार लुटेरों ने पैसे वाला बैग छीनने की कोशिश की और जब वह बैग नहीं छीन पाए तो पहली किचर से हमला किया और उसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर व्यक्ति को गोली मार दी। बाद में पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने में लगे हुए हैं।

