Kedarnath पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर आने पर युवती की गहरी खाई में गिरने से मौ*त, एक घायल
वंदे भारत- केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवती की मौत हो गई है। पैदल यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। साथ ही रेस्क्यू जारी है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार बीते बुधवार को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ पैदल मार्ग के छोड़ी गधेरे के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक महिला यात्री पत्थर की चपेट में आने से मार्ग से 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जागिरी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक यात्री घायल हुआ है जिससे टीम द्वारा गौरीकुंड ले जाया गया। मृत यात्री अक्षिता उम्र 20 वर्ष निवासी सूरत गुजरात और घायल शिवांश उम्र 24 वर्ष निवासी बिहार के बताए जा रहे हैं।

