Crime

कपूरथला की मॉडर्न जेल में आपस में भिड़े 40 कैदी, एक की मौ*त, तीन अस्पताल में भर्ती

वंदे भारत- पंजाब के कपूरथला की मॉडर्न जेल में गुरुवार को कैदी आपस में भिड़ गए। इसमें घायल एक कैदी की अमृतसर अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे किसी बात को लेकर करीब 40 कैदी आपस में भिड़ गए।

सभी ने एक दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट में कैदी सिमरनजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह को चोट आई।