देवर ने भाभी को गैरमर्द के साथ होटल में देखा तो मचा हंगामा
वंदे भारत- स्थानीय लम्मा पिंड चौक के पास उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब एक देवर ने अपनी भाभी को किसी गैर मर्द के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और सभी को थाने में ले गई। दरअसल, महिला अपने किसी फ्रेंड के साथ होटल में जा रही थी तो रास्ते में उसके देवर ने देख लिया। इसके बाद उसने पहले अपने परिजनों को सूचित किया, फिर वहां पर जमकर हंगामा किया। देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाभी और उसके बॉयफ्रेंड की जमकर धुनाई की।

इसके बाद बीच में कुछ लोगों ने पकड़कर मामला शांत करवाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस अपने साथ सभी को थाने में ले गई। एसीपी दमनबीर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

