फिर एक बार जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, तीन मजदूरों को बनाया निशाना
जम्मू-कश्मीर में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर आतंकवादियों ने 3 गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया है. खबर है कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 3 मजदूरों को गोलियां लगी हैं.गुरुवार की देर रात आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

आतंकियों की तलाश जारी
इलाके में गोलियों की आवाज सुनने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने शोपियां के गगरान में इलाके को घेर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरक्षा बल आतंकियों की तलाशी में लगे हुए हैं. अधिकारियों ने घायल मजदूरों की पहचान हीरालाल, पिंटो और अनमोल के तौर पर की है. चप्पे-चप्पे पर आतंकियों की तलाश की जा रही है.कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि घायल मजदूर बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं. इलाके की घेराबंंदी कर आतंकियों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी आतंकी जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने की फिराक में थे, तब राजौरी जिले में LOC के पास सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराया था.

पहले भी नाकाम हो चुके हैं आतंकियों के मंसूबे
लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल (Sunil Barthwal) ने मीडिया को बताया था कि 10 जुलाई की रात नौशेरा सेक्टर में एलओसी के नजदीक आतंकवादी समूह का पता चला था जो संदिग्ध गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश में था. इस दौरान सुरक्षा बलों ने लगातार घुसपैठियों पर नजर बनाए रखी और जैसे ही उन्होंने बाड़ को क्रास करने की कोशिश की… उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई. यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी सेंसटिव रहा है. इसलिए, सुरक्षा बल लगातार यहां एक्टिव रहते हैं.कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि घायल मजदूर बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं. इलाके की घेराबंंदी कर आतंकियों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी आतंकी जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने की फिराक में थे, तब राजौरी जिले में LOC के पास सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराया था.
