Punjab

Chandrayaan 3 Launch, कुछ घंटों के भीतर लॉन्च हो जाएगा ‘चंद्रयान-3’

भारत आज नया इतिहास रचने जा रहा है. आज यानी 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लाँच कर दिया जाएगा. इसको लेकर हर तरह का तैयारी पूर्ण कर ली गई है. दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रमा के लिए रवाना किया जाएगा.


लॉन्च देखने आए प्रिंस संस्था के एक सदस्य ने बताया, “हम चंद्रयान 3 के लॉन्च इवेंट में आए हैं. मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं. हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं। यह क्षण सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा कई देशों ने कम लागत पर चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की लेकिन हमने ये । पहले करके दिखाया है.

” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर नए भारत के सामर्थ्य हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा.