Punjab

24 जुलाई से शुरू होगा SGPC का अपना यूट्यूब चैनल , गुरबाणी का होगा लाइव प्रसारण

वंदे भारत- श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी के लाइव प्रसारण के लिए एसजीपीसी ने अपना यूट्यूब चैनल लांच कर दिया है। इस चैनल की शुरुआत 24 जुलाई से होगी। चैनल का नाम सचखंड श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर होगा। इसके साथ ही एसजीपीसी ने साफ किया है कि पीटीसी के साथ समझौते को रिन्यू नहीं किया जाएगा।

जानकारी देते हुए प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहां की किसी भी और वेबसाइट या यूट्यूब चैनल को गुरबाणी के लाइव स्ट्रीमिंग या डाउनलोड करने का अधिकार नहीं दिए जाएंगे , एसडीपीसी प्रसारण अधिकार की अकेली मालिक होगी।