Crime

खड़ी गाड़ी के साथ की गई तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड

वंदे भारत- जालंधर के Seventh Day School में खड़ी गाड़ी के शीशे टूटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में किड्स का क्विज़ कॉम्पिटिशन का प्रोग्राम रखा हुआ था। जिस दौरान इस प्रोग्राम में सेंट जोसफ स्कूल की एक टीचर शामिल हुई थी। टीचर ने बताया कि प्रोग्राम के दौरान उसने अपनी गाड़ी स्कूल की पार्किंग में खड़ी की हुई थी। जब प्रोग्राम खत्म हुआ तो उसने आकर देखा कि उसकी गाड़ी का शीशे टूटे हुए है। जिसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है कि एक लड़की द्वारा गाड़ी के शीशे तोड़े जा रहे है। जिसको लेकर टीचर ने अब हंगामा शुरू कर दिया है। टीचर ने आरोप लगाए है कि स्कूल की स्टूडेंट ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़े है।

इस मामले में Seventh Day School के प्रिंसिपल ने बताया कि रेणु सिंह जोकि उन्ही के स्कूल की इंप्लॉई थी जिनके पति की मौत के बाद वो मैंटली डिस्टर्ब रह रही है और टीचर ने उनके घर के आगे अपनी गाड़ी पार्क की हुई थी ओर रेणु आने घर से बाहर आई और टीचर की गाड़ी के शीशे तोड़ कर वापिस घर चली गई । मौके पर आए थाना बारादरी के पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मैडम मोनिका सिंह की कम्पलेंट उन्हें मिल गई है और इस मामले में जो बनती कारवाई की जाएगी ।