Political

AAP के सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ, उपचुनाव में जालंधर से हासिल की थी जीत

वंदे भारत- आम आदमी पार्टी के इकलौते लोक सभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बतौर सांसद शपथ ग्रहण की। सुशील कुमार रिंकू ने मई महीने के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीते थे। चुनाव से पहले सुशील रिंकू ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना था।