Crime

AAP नेता के साथ दिन-दहाड़े हुई बड़ी लूट, रिवाल्वर दिखा बुलेट मोटरसाइकिल लेकर हुए फरार

वंदे भारत- जालंधर में सुबह-सुबह एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है, जहां सैर से लौट रहे जालंधर के पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंसराज राणा से कुछ युवक रिवाल्वर के बल पर बुलेट मोटरसाइकिल छीन ले गए। घटना की सूचना थाना नंबर 2 में दी गई है। पूर्व पार्षद आप नेता हंसराज राणा ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:15 पर बल्टर्न पार्क से सैर करके वापस अपने घर संतोखपुरा की तरफ जा रहे थे। बीएसएफ कॉलोनी के गेट के पास 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर विरोध कर रहे हंसराज राणा को धमकी दी।

पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया है कि एक युवक के पास रिवाल्वर भी थी। हंसराज राणा ने बताया कि युवक ने रिवाल्वर निकाल लिया और धमकाते हुए बुलेट मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। हंसराज राणा ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत थाना नंबर दो में दी।


सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के एएसआई अजय पाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हंसराज राणा ने बताया कि दर्शन बुलेट मोटरसाइकिल उनके मोहल्ले के युवक पालिका है जो कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल उनके घर खड़ा करके गया था ।आज सुबह सैर पर आते समय वह पाली का बुलेट मोटरसाइकिल ले आए और युवक उनसे सरेराह मोटर साइकिल छीन ले गए । एएसआई अजय पाल का कहना है कि मोटरसाइकिल छीनकर ले गए युवकों के मोटरसाइकिल का नंबर मिला है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति बताई जा सकती है।