Crime

अपनी ही 14 माह की बच्ची को उतारा मौत के घाट, पिता मौके से फरार

वंदे भारत– रूपनगर जिला से एक बड़ी ही दुखदाई घटना सामने आई है जहां चमकौर साहिब के अंतर्गत प्रत्येक गांव भलियाणा मी एक पिता ने अपनी ही 14 माह की बच्ची को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पिता सिकंदर सिंह ने अपनी ही बच्ची का गला घोट कर मार डाला और और अपनी पत्नी सीमा रानी को कहा कि बची सो रही है। 2 घंटे के बाद जब पत्नी ने देखा कि बच्ची की खास नहीं चल रही तो उसने शोर मचाया और सभी को कट्ठा कर लिया जिसके बाद पिता ने ही बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मौके से भाग गए।

बच्ची की मियां पुरी में रहने वाली मासी सुरिंदर कौर के मुताबिक बच्ची का पिता उसे पहले भी मारपीट करता रहता था जिसके कारण बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान भी है। सीमा रानी के पहले भी एक बच्ची थी और उसके बाद जुड़वा बच्चियों पैदा हुई थी। उसके मायके वालों ने एक बच्ची को कैसे परिवार को गोद दे दिया था। अभी तक हत्या का कारण साफ नहीं हो पाया लेकिन शक है कि लड़कियों की परवरिश ना कर पाने को लेकर उसने यह हत्या करी है।