बीजेपी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया ऐलान, लिस्ट में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, यूपी से सबसे ज्यादा नाम
वंदे भारत- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी टीम की घोषणा कर दी है. नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है.

नड्डा की टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महामंत्री नियुक्त किया गया है.

