Crime

देश भगत यूनिवर्सिटी में छात्र ने की आत्महत्या, फीस जमा करवाने को लेकर बनाया जा रहा था दबाव

वंदे भारत– देश भगत यूनिवर्सिटी में से एक बड़ी खबर सामने आई है जो पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ में स्थित है। जहां पर बीएएमएस के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली । मृतक की पहचान जीशान अहमद बेग उम्र 23 वर्ष पुत्र इरशाद अहमद निवासी किश्तवाड़ जम्मू के तौर पर हुई है। यह घटना रविवार रात 9:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जीशान पीएमएस 14 वर्ष का छात्र था और डी ब्लॉक हॉस्टल में रहता था। उसकी डीबीयू प्रशासन की विद्यार्थी की ओर 8 लाख की फीस बकाया थी और यूनिवर्सिटी की ओर से फीस जमा करवाने के लिए दबाव डाला गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।जीशान की मौत के बाद मेडिकल के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ भगत हॉस्पिटल के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया और न्याय की मांग कर रहे हैं।

जब इसकी सूचना मंडी गोविंदगढ़ की पुलिस अधिकारियों को मिली तो उन्होंने विद्यार्थियों के बयान नोट किए और बताया मृतक छात्र के माता-पिता यूनिवर्सिटी केंपस पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत्यु के माता-पिता के बयानों के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।