Punjab

पंजाब के मुक्तसर में किसान के घर NIA की रेड, ढाई घंटे तक पूछताछ; दिल्ली दफ्तर में पेश होने का नोटिस

वंदे भारत– मुक्तसर के मलोट के निकट पड़ते गांव सरावां बोदला में सुबह साढ़े छह बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने सतनाम सिंह नाम के किसान के घर पर दबिश दी।एनआइए की तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे तक किसान से पूछताछ की। जाते समय किसान का मोबाइल फोन साथ ले गए। वहीं सात अगस्त को दिल्ली में एनआइए के कार्यालय में पेश होने का नोटिस दिया गया।

किसान सतनाम सिंह पुत्र हरबंस पाल ने बताया कि उनके घर पर सुबह करीब साढ़े छह बजे एनआइए की टीम पहुंची। उन्होंने ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की और घर में जांच की गई।

मोबाइल जब्त कर ले गई टीम

सतनाम सिंह ने बताया कि वह कृषि का कार्य करता है। उसका भाई करीब 12 साल से इंग्लैंड में गया हुआ है। भाई के साथ फोन पर बातचीत इंग्लैंड में होती है। टीम उसका मोबाइल जब्त करके साथ ले गई है और सात अगस्त को दिल्ली कार्यालय में पहुंचने का नोटिस दिया गया है।