Crime

एक्सिस बैंक में 1 करोड़ से ज्यादा‌ की लूट , चार लोगों ने दिया वारदात को अंज़ाम

वंदे भारत– बिहार से लूट की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार के वैशाली में बैंक में बड़ी लूट हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली के एक्सिस बैंक में तकरीबन 1 करोड़ की लूट हो गयी है। बताया जा रहा है की आज सुबह ब्रांच खुलते ही 10 बजकर 56 मिनट पर 4 अपराधी बैंक के अंदर घुसे।स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की।

लुटेरों लॉकर खुलवाकर कैश ले गए हैं। बैंक के अंदर ही मौजूद कस्टमर से उन्होंने एक बैग लिया। उसमें कैश भरा और करीब 11 बजकर 6 मिनट पर फरार हो गए। बताया जा रहा है अपराधियों ने 10 मिनट के अंदर 1 करोड़ की लूट की है। ये लूट लालगंज बाजार की एक्सिस बैंक की ब्रांच मैं हुई है और 4 लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।