वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मैं TIPS देने के लिए तैयार हूं, उन्हें कैसे PERFORM करना चाहिए’, विपक्ष को पीएम मोदी की नसीहत मुंबई में बढ़ता प्रदूषण बना चिंता का विषय, महानगरों की सूची में बढ़ी परेशानी फगवाड़ा हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार बाल-बाल बचा मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद

बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से तीन श*व मिले, एक ही परिवार के नौ लोग अभी भी लापता

December 1, 2025 1:12 pm

today in focus

227 Views

वंदे भारत– हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे तीन शव बरामद हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी से निकाला।


नदी के पानी का रुख मोड़कर दो जेसीबी से बस को निकाला गया। इस दौरान बस के नीचे से दादा व मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में परवीन (32), अलवीर (5) पुत्री बहार व अद्भुत (62) शामिल हैं। बस के चालक परिचालक के अलावा एक ही परिवार के नौ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें, 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए थे।

कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नहीं मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई मिली है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे। इनमें से तीन के शव बरामद हो गए हैं। बाकि लोगों के नदी में बहने की आशंका है।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special