Religion

आज से लग रहे पंचक, जानें शुरू होने का समय और किन 5 कामों को करने की होती है सख्त मनाही

वंदे भारत– हिंदू धर्म में कोई भी कामकाज शुभ-अशुभ समय देखकर ही किया जाता है. हर कार्य को करने के लिए पहले पंचांग देखा जाता है. हिंदू पंचांग में पंचक को किसी भी कामकाज को करने के लिए बेहद अशुभ माना जाता है. आज यानी कि 2 अगस्त से पंचक लग रहे हैं. ज्योतिष के मुताबिक आज से अगले पांच दिन अशुभ होंगे. इस दौरान कोई भी शुभ काम जैसे प्रॉपर्टी खरीद-बेच या किसी भी शुभ चीज की खरीदारी अशुभ मानी जाती है.

ज्योतिष के मुताबिक जब भी चंद्रमा का गोचर कुंभ और मीन राशि में होता है तो इसे पंचक कहा जाता है. हिंदू धर्म में पंचक को लेकर बहुत ही सख्त नियम हैं. मान्यता के मुताबिक अगर पंचक के दौरान किसी की मृत्यु होती है तो इसका पांच गुना अधिक अशुभ फल मिलता है. इसीलिए पंचक होने पर खासतौर पर शांति करवानी चाहिए.वैसे तो बुधवार और गुरुवार के दिन से शुरू होने वाले पंचक को बहुत अशुभ नहीं माना जाता है लेकिन फिर भी कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए और इस दौरान किस 5 चीजों को नहीं करना चाहिए पढ़ें यहां.