कबूतरबाजी ने एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदगी डाली खतरे में , परिवार के 5 लोगों ने निगला जहर
वंदे भारत– फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के 5 परिजनों ने जहरीली वस्तु निगल ली। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार संगतपुर गांव का रहने वाला है। पीड़ित परिवार ट्रैवल एजेंट का काम करता है। इस घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी में बात सामने आई है कि देर रात उनके घर पुलिस आई थी। इस मामले के बाद उनके पिता ने सभी को जहरीली वस्तु दे दी। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार उक्त कबूतरबाजी का मामला है। पीड़ितों की पहचान 41 वर्षीय हरदीप सिंह, 38 वर्षीय रूचि, 77 वर्षीय कुलदीप कौर, 13 वर्षीय रूहानी और 9 वर्षीय इहरन के रूप में हुई है।

वहीं जानकारी देत हुए गांव के पंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात इन्होंने कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी जिसके कारण इनकी हालत हुई है और सुबह 7:00 बजे उनको पता चला और अब सिविल हॉस्पिटल फगवाड़ा के डॉक्टर ने इनको जालंधर रेफर कर दिया उन्होंने बताया कि इस घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं इस मामले की जांच करने पहुंचे थाना रावलपिंडी के सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के गांव संगतपुरा से एक ही ओएवर के 5 सदस्यों द्वारा कोई जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी उनको फगवाड़ा से जालन्धर रेफर किया गया है और वो मामले की जांच कर रहे है फिलहाल परिवार का कोई भी सदस्य बयान देने की हालत में नहीं है । जैसे उनकी ओर से कोई बयान आता है उसी बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

