Crime

फैक्ट्री में चल रहा था गौमांस का व्यापार, दुबई में किया जाता था सप्लाई, जालंधर पुलिस ने मौके पर आरोपीयों को किया गिरफ्तार

वंदे भारत– जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है जहां, धोगड़ी रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुरानी फैक्ट्री में गौ मांस का व्यापार किया जाता था। यह फैक्ट्री पहले नेहा टोका के नाम से चल रही थी। अब बंद पड़ी इस फैक्ट्री में गौ मांस का बिजनेस किया जाता था। पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया है।जानकारी के मुताबिक नेहा टोका की बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्री में पंजाब भर से गायों को लाकर काटा जाता था। उसके बाद गौ मांस को खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट किया जाता था। पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को पकड़ा है। सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए ज्यादातर लोग बांग्लादेशी हैं। जो गायों को लाकर इस फैक्ट्री में काटते थे और फिर इसे दुबई एक्सपोर्ट किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित नेहा टोका की बंद पड़ी फैक्ट्री में क्विंटलों के हिसाब से गौ मांस सहित 13 लोगों को काबू गिरफ्तार किया गया है। गौ रक्षा दल के प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को काबू किया।एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मांस से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। एसएचओ मंजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ताथा पकड़े गए 13 युवकों के बारे जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मिडल मैन काबू कर लिया है। पुलिस इस मामले में नेहा टोका फैक्ट्री मालिक को अभी तक जांच में नामजद नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक नेहा टोका फैक्ट्री मालिक फरार है। पुलिस फैक्ट्री के मालिक को काबू करने के लिए छापेमारी रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इसमें नेहा टोका फैक्ट्री के साथ दो अन्य फैक्ट्री मालिकों की भी हिस्सेदारी है।