Crime

छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले में PAU का असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड, VC ने गठित की थी हाईपावर कमेटी

वंदे भारत– पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (Punjab Agriculture University) में बीएससी छात्रा (Physical Harassment With BSC female Student) और एक पूर्व छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले (Physical Harassment Case) में एंटोमोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ युवराज सिंह पांधा को सस्पेंड कर दिया गया (Entomology Assistant Professor Suspended) है। उक्त निर्णय यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (Vice Chancellor) डॉ सतबीर सिंह गोसल की तरफ से गठित हाई पावर कमेटी ने लिया।

कपूरथला में किया था तबादला

ये जानकारी यूनिवर्सिटी के एडिशनल डायरेक्टर कम्युनिकेशन डॉ तेजिंदर रियाड ने दी। डॉ रियाड ने कहा कि कमेटी के पास पर्याप्त साक्ष्य थे। इससे पहले हाई पावर कमेटी की जांच के बाद यूनिवर्सिटी ने उनका कपूरथला तबादला कर दिया था। दैनिक जागरण ने सबसे पहले इस मामले को उजागर किया था।