वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
फगवाड़ा हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार बाल-बाल बचा मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान

पंजाब में महिलाओं के लिए खुला शराब का ठेका, कांग्रेस व भाजपा ने आप सरकार को घेरा

December 1, 2025 12:29 pm

today in focus

266 Views

वंदे भारत– पंजाब में नशे के मुद्दे पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में महिला विशेष शराब ठेका खोल दिया है। पंजाब में यह पहला मौका है, जब महिलाओं के लिए अलग से शराब ठेका खोला गया है।सरकार की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस व भाजपा ने आक्रामक होकर सरकार को घेर लिया है। यह वूमेन फ्रेंडली ठेका जालंधर के लंबा पिंड चौक पर खोला गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इसे शर्मनाक बताया है। वडिंग ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया। मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर आमादा है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोलने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि तीन महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने वाले अब महिलाओं को भी शराब का आदि बनाने की तैयारी कर चुके हैं। नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। राजा वडिंग ने पूछा कि अब महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर सरकार क्या करना चाहती हैं।

इस बीच पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है। अब रही-सही कसर सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी। राज्य सरकार अब लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली है।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special