श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह जी जालंधर में हकीम तिलक राज कपूर अस्पताल पहुंचे,डॉ. आशीष कपूर और डॉ. नवनीत कपूर ने ज्ञानी रघुवीर सिंह जी का किया स्वागत
वंदे भारत– श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह जी जालंधर में हकीम तिलक राज कपूर अस्पताल पहुंचे और सभी को अपना आशीर्वाद दिया ।

इस मौके पर एस.टी अस्पताल के प्रमुख डॉ. आशीष कपूर और हकीम तिलक राज कपूर अस्पताल के एम.डी डॉ. नवनीत कपूर ने ज्ञानी रघुवीर सिंह जी का स्वागत किया और साथ ही उनका अस्पताल में आकर पूरे कपूर परिवार को आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि हकीम तिलक राज कपूर अस्पताल में हम अपने बुजुर्गों से मिले तजुर्बे को इसी प्रकार मानवता की सेवा के लिए समर्पित करते रहेंगे। इस मौके पर रविंद्र शर्मा भी कपूर परिवार के साथ मौजूद थे ।

